बहन को ससुराल से मायके लाने जा रहा था भाई, जेठ ने फोन कर कहा- हमने उसे जिंदा जला दिया

रतलाम
मध्य प्रदेश में रतलाम से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें जेठ ने अपनी को जिंदा जलाकर मार डाला। महिला की पहचान निर्मला के तौर पर हुई है जो अपने दोनों बच्चों के साथ अपने ससुराल में ही रहती थी। 6 महीने पहले ही महिला के पति प्रकाश ने आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि इसी से नाराज होकर जेठसुरेश ने निर्मला की हत्या कर दी। वो अपने छोटे भाई की आत्महत्या के लिए निर्मला को जिम्मेदार ठहराता था।

शनिवार को भी इसी मामले को लेकर घर में विवाद छिड़ गया जिसके बाद जेठ ने भाभी की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसे घसीटकर  घर के बाहर फेंक दिया और पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। इस घटना में पीड़िता काफी ज्यादा जल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी सुरेश ने ना सिर्फ निर्मला को जिंदा जलाकर उसकी हत्या की बल्कि उसके भाई को फोन कर वारदाात की जानकारी भी दी।

 रिपोर्ट के मुताबिक निर्मला के भाई ने बताया कि हमें सुरेश का फोन आया कि हमने तुम्हारी बहन को आग लगा दी है। वह मेरी बहन को उसके पति की मौत के लिए दोषी ठहराता था। उन्होंने बताया कि वो काफी समय से उनकी बहन को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने कहा, मैं आज उसे घर लाने जा रहा था जब उन्होंने हमें फोन करके कहा कि उन्होंने उसे मार डाला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

38 हजार कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड की होगी जांच, ज्यादा वेतन लेने वालों पर गिरेगी गाज

38 हजार कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड की होगी जांच, ज्यादा वेतन लेने वालों पर गिरेगी गाज

भोपाल  प्रदेश में 38 हजार कार्यभारित तथा आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों समेत अन्य…

22 minutes ago
इंदौर मेट्रो को मिली नई रफ्तार: 18 जून से रेडिसन चौराहा तक दौड़ेगी ट्रेन

इंदौर मेट्रो को मिली नई रफ्तार: 18 जून से रेडिसन चौराहा तक दौड़ेगी ट्रेन

इंदौर इंदौर में लंबे इंतजार के बाद अब मेट्रो का सफर बढ़ेगा और यात्री भी।…

32 minutes ago
महाकाल मंदिर के ‘त्रिनेत्र’ का देशभर में डंका, AI निगरानी प्रणाली को मिलेगा ई-गवर्नेंस अवार्ड

महाकाल मंदिर के ‘त्रिनेत्र’ का देशभर में डंका, AI निगरानी प्रणाली को मिलेगा ई-गवर्नेंस अवार्ड

उज्जैन उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन…

33 minutes ago
सिंहस्थ से पहले मिलेगी मेडिसिटी की सौगात, मध्यप्रदेश की पहली हेल्थ सिटी का काम तेज

सिंहस्थ से पहले मिलेगी मेडिसिटी की सौगात, मध्यप्रदेश की पहली हेल्थ सिटी का काम तेज

उज्जैन  उज्जैन में सिंहस्थ-2028 से पहले मेडिकल कालेज प्रारंभ करने की तैयारी है। सरकार इसे…

33 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

10 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

11 hours ago