CG : स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, रिंग रोड 2 की घटना

बिलासपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है. जहां स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई. घटना में स्कोर्पियो के चालक और वाहन में सवार हुए लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घायलों को इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि, रिंग-2 में नर्मदा नगर चौक के पास ये भीषण हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार, नेहरू नगर से रिंग रोड 2 की स्कोर्पियो सवार जा रहे थे. इसी दौरान हादसा हुआ. अब तक स्कोर्पियो चालक व उसमें सवार लोगों की पहचान नहीं हो सकी है.घटना की जानकारी पर सिविल लाइन पुलिस जांच में जुट गई है.

See also  छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों और आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा, मंत्रालय कर्मचारी संघ ने जताया आभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *