मुख्यमंत्री श्री बघेल से स्व. श्री चन्दूलाल चन्द्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के अभिभावक मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

अभिभावको ने मेडिकल कॉलेज को अधिग्रहण कर शासकीय करने की घोषणा पर मुख्यमंत्री श्री बघेल का जताया आभार

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में स्व. श्री चन्दूलाल चन्द्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के अभिभावक मंडल ने सौजन्य मुलाकात की और इस मेडिकल कॉलेज को अधिग्रहण कर शासकीय करने की घोषणा पर मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार जताया।
     गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हाल ही में स्वर्गीय श्री चन्दूलाल चन्द्राकर की पुण्यतिथि के अवसर पर दुर्ग जिले के कचान्दुर में आयोजित कार्यक्रम में उक्त मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण की घोषणा की थी। उन्होंने कहा है कि जल्द ही इस मेडिकल कॉलेज को शासकीय मेडिकल कॉलेज बनाने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावको में डॉ. बसंत अंचल, श्री कमल सिंह डहरिया, श्री सुजीत गुप्ता, श्री छत्तर सिंह सलूजा, डॉ. रूपल पुरोहित, श्री सी.एल. जांगड़े, श्री आर.के. शुक्ला सहित अन्य अभिभावक उपस्थित थे।
 

See also  CG : बिलासपुर रेंज में डिजिटल पुलिसिंग पर IG राम गोपाल गर्ग सख्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *