CG : शिक्षिका यहां 5 लाख की चोरी, कुदाल लेकर पहुंचे थे चोर

बिलासपुर जिले में एक सुने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोला है. चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर समेत 5 लाख की चोरी की है. जिस घर में चोरी की वारदात हुई है वह घर शिक्षिका का है. यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाना क्षेत्र के सिद्धि विहार कॉलोनी में शिक्षिका के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार नकद समेत करीब 5 लाख की चोरी की है. शिक्षिका सुधा शास्त्री मदनपुर में पदस्थ है. शिक्षिका परिवारिक काम से परिवार के साथ बैमा नगोई गई थी. जो घर से करीब 5 किमी की दूरी पर है. इसी दौरान बीती रात अज्ञात चोरों ने घर में धावा बोल दिया और ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया.

See also  CG में दिवाली से पहले महंगाई भत्ते की मांग तेज, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने CM साय को लिखा पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *