CG : आरक्षक ने की हत्या की कोशिश, सस्पेंड 

बिलासपुर। जिले में पुलिस की बर्बरता का मामला सामने आया है. एक पुलिसकर्मी ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला कोटा थाना क्षेत्र का है.जानकारी के अनुसार, कोटा थाना में पदस्थ आरक्षक ने युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया है. घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. वहीं मामले को एसपी संतोष सिंह ने गंभीरता से लेते हुए आरक्षक रवि श्रीवास को तत्काल निलंबित कर दिया है. घटना में घायल युवक का नाम कलमजीत अजमानी है.

See also  ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत 21 स्कूलों में पहुंचे 42 न्यायाधीश, बच्चों को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *