मां दन्तेश्वरी का राज्यपाल सुश्री उइके ने किया दर्शन

प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली के लिए की कामना

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज अपने बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर राजमहल परिसर में स्थित मंदिर में मां दन्तेश्वरी का दर्शन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़वासियों की समृद्धि और खुशहाली के लिए आर्शीवाद मांगा। 
राज्यपाल ने माँ दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री नंदकुमार साय सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित थे।

See also  बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *