CG : नाबालिग से दुष्कर्म, फरार आरोपित गिरफ्तार

बिलासपुर कोनी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।

कोनी थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि कोनी क्षेत्री में रहने वाले ग्रामीण ने दुष्कर्म की शिकायत की है। उसने बताया कि 30 सितंबर को पत्नी को लेकर काम पर गया था। इस दौरान उसकी नाबालिग बेटी घर पर ही थी। शाम को जब वे घर पर आए तो उनकी बेटी रो रही थी।

पूछताछ में नाबालिग ने अपनी मां को बताया कि दोपहर एक बजे के करीब घुटकू भोईपारा में रहने वाला शैलेंद्र कुमार महार(भोई) उनके घर आया। उसने नाबालिग को जबरन कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया।

स्वजन नाबालिग को लेकर कोनी थाने पहुंचे। शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इस बीच आरोपित युवक अपने ठिकाने से फरार हो गया।

एक महीने बाद आरोपित छुपते हुए अपने गांव पहुंचा। इसकी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

See also  स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए सीबीटी परीक्षा 31 अक्टूबर से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *