सड़क की लड़ाई लड़कर कृषि बिल को वापस कराना होगाः कांग्रेस

राजनांदगांव. केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून के विरोध में मोहारा में आयोजित किसान सम्मेलन में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि कृषि बिल से केवल पूंजीपतियों को ही लाभ होगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि केंद्र द्वारा पारित कृषि बिल में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धज्जियां उड़ाई गई है। आगामी समय में खाद्य सामग्रियों के मूल्य आसमान छूने लगेंगे। साथ ही कार्पोरेट सेक्टर के चंद लोगों को ही इसका लाभ मिलेगा। लेकिन देशी की जनता इसका खामियाजा भुगतेगी। छाबड़ा ने कहा कि कांट्रैक्ट फार्मिंग के तहत किसान अपने ही खेत में मालिक से नौकर की स्थिति में आ जाएंगे। उन्होंने सभी किसानों से आव्हन करते हुए कहा कि भारत की आत्मा गांव में बसती है, हमें अपनी आत्मा को जगाकर जिस तरह हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों से लोहा लिया था। उसी तरह केंद्र सरकार से सड़क की लड़ाई लड़कर इस काले बिल को वापस करवाना होगा।

0 किसानों के हित में नहीं बिल

दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन को महापौर हेमा देशमुख, पीसीसी के महासचिव शाहिद भाई, हफीज खान, निगम सभापति हरिनारायण धकेता, वरिष्ठ कांग्रेसी किशन खंडेलवाल, प्रवक्ता कमलजीत सिंह, विवेक वासनिक, उतर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रौशनी सिन्हा, ग्राम सिंगदई के किसान राकेश रावटे, मुकेश साहू, भरत साहू, सुरेन्द्र तिवारी, बसंत बहेकर सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। किसान नेता मदन साहू ने कहा कि कृषि बिल जिनके लिए लाया गया है उनके हित में नहीं है। आभार प्रदर्शन कांग्रेसी की वरिष्ठ नेत्री शारदा तिवारी ने किया।

kgnews

Recent Posts

अवैध खनन पर प्रशासन सख्त

अवैध खनन पर प्रशासन सख्त

उमरिया (अमित दत्ता) जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

24 minutes ago
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अलौकिक जगत में संतों की वाणी…

29 minutes ago
द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी

द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी

द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी रायपुर  छत्तीसगढ़…

39 minutes ago
MP के मेधावी छात्रों को बड़ी राहत, मेडिकल की पढ़ाई होगी सस्ती, बढ़ेंगी सीटें भी

MP के मेधावी छात्रों को बड़ी राहत, मेडिकल की पढ़ाई होगी सस्ती, बढ़ेंगी सीटें भी

भोपाल डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत की खबर है।…

2 hours ago
धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

 धार  सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई हुई. इस…

3 hours ago