अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 27 लाख लोगों ने दिया 33 करोड़ दान

रायपुर, अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ के लोग दिल खोलकर आगे आ रहे हैं। अब तक करीब 27 लाख परिवारों ने 33 करोड़ से ज्यादा का दान दिया है। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दान संग्रह अभियान में जुटी संस्थाओं ने 30 अतिरिक्त बुक की मांग की है। इसमें 100 रुपये से एक हजार रुपये की रसीद मंगाई गई है।

भगवान श्रीराम के नलिहाल छत्तीसगढ़ में 50 लाख परिवारों तक पहुंचकर 51 करोड़ की राशि एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। निधि समर्पण समिति के अध्यक्ष बृजलाल गोयल ने 51 लाख की अब तक की सबसे बड़ी राशि दान की है। इसके साथ ही दानदाता 21 लाख से लेकर 100 रुपये तक दान कर रहे हैं।

निधि समर्पण समिति के कोषाध्यक्ष धवल शाह ने बताया कि प्रदेश के बस्तर से लेकर सरगुजा तक हर घर में पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया है। 15 जनवरी से शुरू हुए अभियान में स्वेच्छा से लोग दान कर रहे हैं। हजारों लोगों ने न सिर्फ रसीद के माध्यम से दान किया, बल्कि श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के खाते में आनलाइन ट्रांसफर भी किया है।

प्रदेश में समर्पण निधि एकत्र करने के लिए करीब 30 हजार टोलियां बनाई गई है। एक टोली में पांच सदस्य हैं। यह टोली गांव-गांव और गली मोहल्लों में पहुंचकर राशि एकत्र कर रही है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और भाजपा के सदस्यों ने जनजागरूकता के लिए प्रभात फेरी भी निकाली थी। विहिप ने राशि एकत्र करने के लिए शहरी क्षेत्र की बस्तियों में भी स्वयंसेवकों की टीम तैयार की है।

शाह ने बताया कि राशि एकत्र करने का अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद केंद्रीय संगठन का अगर कोई निर्देश आता है, तो आगे घर-घर पहुंचकर राशि एकत्र की जाएगी। यदि कोई निर्देश नहीं आता है तो लोगों को आनलाइन भुगतान के लिए प्रेरित किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

11 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

11 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

11 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

11 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

11 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

12 hours ago