गांव के हर घर तक पीने का पानी पहुंचाने की दरकार

रायपुर। रायपुर के लोगों को सरकार के आगामी बजट को लेकर बहुत आशाएं हैं। सबसे अधिक पेयजल को लेकर लोगों को चिंता है। लोगों की मांग है कि हर घर तक पानी पहुंचे, सरकार का ऐसा बजट होना चाहिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायपुर (पीएचई) पर जल जीवन मिशन- 2024 तक रायपुर के ग्रामीण क्षेत्र के हर घर तक पीने का पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी है। केंद्र और राज्य सरकार की साझेदारी में योजना से जहां गांव के हर घर में शुद्ध पीने का पानी पहुंचेगा, वहीं योजना को धरातल पर पहुंचाने के लिए कई अड़चनें भी हैं, क्योंकि संचालित हैंडपंपों में जहां जल स्तर लगातार घट रहा है।

वहीं, हैंडपंपों की तुलना में नल से पानी की खपत भी बढ़ जाएगी। दूसरी तरफ पीएचई का जहां दायरा शहरी क्षेत्रों से कम होकर ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रदाय की विभिन्ना योजनाओं पर आधारित हो गया है। ऐसे में विभाग की योजना शहर से गांव तक संचालन करने में अधिकारियों को व्यावहारिक दिक्कतें भी आएंगी। जिले के 136 गांव ऐसे हैं, जहां पर पानी के लिए कोई ठोस स्रोत नहीं है।

गर्मी के दिनों में इन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन गांवों में सोलर पंप कनेक्शन भी नहीं है। वहीं चीफ इंजीनियर एके साहू की मानें तो योजना से हर घर शुद्ध जल की उपलब्धता के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य 2024 तक सभी घरों को पाइप के जरिए पानी पहुंचाने का है।

बुनियादी ढांचा तैयार करने में होगी दिक्कतें

See also  CG : माया कषाय मन की शांति छीनने के साथ अध्यात्म से दूर करता है : मुनि संवेगरत्न सागर…

घर में शुद्ध जल पहुंचाने के साथ ही कृषि उपयोग के लिए वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और घरेलू अपशिष्ट जल के प्रबंधन के लिए स्थानीय बुनियादी ढांचा तैयार किया जाना है। ऐसे में जल जीवन मिशन से गांव के लोगों को खारे पानी से छुटकारा मिलेगा, लेकिन जमीन के नीचे के जल स्तर को सुरक्षित रखना वाकई एक चुनौती होगी, क्योंकि बारिश का पानी जमा करने सहित रिर्चाज करने की योजना अन्य विभागों पर निर्भर है। ऐसे में एक साथ योजना नहीं शुरू होने से भविष्य में पानी का संकट गहरा सकता है। यहां के ग्रामीण जल जीवन मिशन योजना का इंतजार कर रहे थे कि उन्हें इस योजना से घर में नल कनेक्शन मिलेगा।

हर रोज मिलेगें 55 लीटर पानी

जल जीवन मिशन का लक्ष्य 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों के घर में पानी का कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य बनाया गया है। योजना में प्रति व्यक्ति को 55 लीटर पेयजल पाइपलाइन से पानी मुहैया कराया जाएगा। जन समुदाय ही जलयोजना की संरचना, क्रियान्वयन, प्रबंधन एवं संचालन रखरखाव में मुख्य भूमिका निभाएगी। जिसके परिणाम स्वरूप हर ग्रामीण को घर में जल उपलब्ध हो सकेगा, साथ ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर गांव से प्लंबर, फिटर एवं इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण करवाया जाएगा, ताकि ग्राम की जल योजना के रखरखाव में सहयोग कर सकें।

एक्सपर्ट व्यू

जल जीवन मिशन योजना से गांव के हर घर तक पानी पहुंचेगा। इससे लोगों का जीवन स्तर में सुधार आएगा, क्योंकि गांव में पीने का पानी को लेकर काफी दिक्कतें हो रही है। योजना से सुधार होगा।

See also  राज्यपाल रमेन डेका ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

– डॉ. एन बोधनकर, प्रोफेसर, पं. रविशंकर शुक्ल विवि

वर्जन

योजना से वंचित घरों तक पानी पहुंचेगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में रह रही महिलाओं को सबसे अधिक राहत मिलेगी। पंचायतों के सहयोग से पूरी योजना की तैयारी चल रही है।

– एके साहू, चीफ इंजीनियर, नीरभवन छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *