CG : डिवाइडर से टकराई बाइक, हादसे में एक युवक की मौत

बिलासपुर जिले में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है. देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल का इलाज अस्पताल में जारी है। यह मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात बाइक में सवार होकर दो युवक जा रहे थे. तभी कोटा क्षेत्र के छेरकाबांधा स्थित वेलकम फैक्ट्री के पास अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स रेफर किया गया है। हादसे में जान गवाने वाले युवक की पहचान पीपरपारा निवासी बड़कू के रूप में हुई है।

See also  CG : सेवा सेतु पोर्टल से आवेदक को मिला बच्चे के प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण-पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *