CG : 15 एकड़ जमीन से बेजा कब्जा हटाए गए, बुलडोजर लेकर पहुंची थी निगम टीम

बिलासपुर जिले के मोपका में सरकारी जमीन पर बने 5 मकानों पर शुक्रवार को नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया। 15 एकड़ जमीन पर बेजा कब्जा कर अवैध प्लाटिंग के लिए सड़क और बाउंड्रीवॉल बनाकर बिल्डर प्लाट काट-काट कर बेचा रहा था। निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत ने तहसीलदार को जमीन खाली कराने के निर्देश दिए थे।

तहसीलदार के आदेश के बाद निगम के बुलडोजर ने मौके पर बन रहे मकान, रोड और बाउंड्रीवॉल को धराशायी कर जमीन समतल कर दिया। भवन शाखा और जोन कार्यालय द्वारा मोपका, बिजौर और आउटर में अवैध प्लाटिंग पर लगातार बुलडोजरी कार्रवाई की जा रही है। सुबह 7.30 बजे से करीब 9 घंटे तक बुलडोजर से कार्रवाई चलती रही।

बिल्डर ने सरकारी जमीन पर बेजा कब्जा कर एए रियलटी का बोर्ड लगा दिया था। अब तक निजी कृषि जमीन का किसानों के साथ एग्रीमेंट कर उसे छोटे-छोटे प्लाट में विभक्त कर अवैध प्लाटिंग करने की शिकायतें थीं, लेकिन अब बिल्डरों की नजर सरकारी जमीन पर भी पड़ चुकी है।

See also  CG : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह रोकथाम एवं महिला सुरक्षा योजनाओं पर हुआ संवाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *