राजनांदगांव : तापमान में वृद्धि, कम हुई ठंड – नए साल की शुरुआत में होगी हल्की बारिश

राजनांदगांव नए साल की शुरुआत में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। इसकी शुरुआत 1 जनवरी से होगी। करीब 5 जनवरी तक हल्की बारिश की स्थिति बनी रहेगी।इसके पहले तापमान में बढ़ोतरी का ट्रेंड शुरू हो गया है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में अपेक्षाकृत गर्म हवा आ रही है। इससे दिन और रात दोनों के तापमान में वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। इससे रात में पड़ रही ठंड में कमी आ गई है। वहीं बड़ी मात्रा में नमी भी आ रही है।

See also  CG : अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस : मुख्यमंत्रियों ने वन्यजीव संरक्षकों को दी बधाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *