CG : रायपुर से निकली बस का ब्रेक फेल, 3 यात्री घायल 

सुकमा। जिले में तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर नाली में घुस गई। हादसे में 3 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि बस रायपुर से सुकमा जा रही थी। इसी दौरान NH-30 पर बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर नाली में घुस गई। मामला तोंगपाल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रात में बस रायपुर से सुकमा के लिए निकली थी। जगदलपुर के बाद सुकमा के रास्ते में तोंगपाल के कोयलाभट्टी के नजदीक बस का ब्रेक फेल हो गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद बस सड़क किनारे नाली में जा घुसी। इस हादसे में बस में सवार 3 यात्रियों को चोट आई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिन यात्रियों को चोट आई है, उन्हें फौरन तोंगपाल के अस्पताल ले जाया गया। इनका इलाज चल रहा है। अन्य यात्रियों को किसी दूसरे माध्यम से सुकमा जिला मुख्यालय तक लाया गया। बताया जा रहा है कि यदि बस नाली में नहीं घुसती, तो आगे कोई बड़ा हादसा हो सकता था। बस में 25 से ज्यादा यात्री सवार थे।

See also  CG : मछलीपालन से मदनूबाई सालाना कमा रही हैं 2.30 लाख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *