दो और शहरों में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने की कवायद

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद अब पुलिस मुख्यालय ग्वालियर और जबलपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम को लागू करने की कवायद में जुट गया हैं। भाजपा ने इन दोनों शहरों में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने का वादा अपने संकल्प पत्र में भी किया है। इसे लेकर पहले दौरे की बैठक पुलिस अफसरों के बीच में हो चुकी है। जल्द ही इसका खाका तैयार किया जाएगा। जनवरी में मुख्यमंत्री को आला अफसर फीडबैक भी देंगे।

भोपाल और इंदौर के बाद अब जबलपुर और ग्वालियर में भी पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस के आला अफसरों की इस संबंध में हाल ही में एक बैठक हुई। इन दोनों शहरों में पुलिस की कमान एडीजी को नहीं दिए जाने को लेकर फिलहाल सहमति बनती हुई दिखाई दे रही है। जनवरी अंत तक इसका ड्राफ्ट तैयार होने की संभावना हैं। गुरुवार को इस संबंध में पुलिस अफसरों की एक बैठक हुई। बताया जाता है कि बैठक में इस पर विचार किया गया कि दोनों ही शहर इंदौर और भोपाल जैसे बढ़े नहीं हैं, इसलिए उसके अनुसार ही यहां पर इस सिस्टम को लेकर ड्राफ्ट तैयार किया जाए। बैठक में विचार किया गया कि इंदौर और भोपाल में एडीजी या आईजी को पुलिस कमिश्नर रेंक के अफसर के लिए पदस्थ किया जाता है, लेकिन ग्वालियर और जबलपुर में एडीजी स्तर की जगह पर आईजी या डीआईजी को नगरीय पुलिस की कमान दी जाए। इस सिस्टम में इंदौर और भोपाल की तुलना में अफसरों का एक पद कम हो सकता है।

ड्राफ्ट में क्या क्या होगा खास
दोनों ही शहरों का ड्राफ्ट भोपाल और इंदौर की ही तरह बनाया जाएगा। जिसमें यह तय किया जाएगा कि शहर को कितने पुलिस जोन में विभाजित किया जाएगा। वहीं यह भी तय किया जाएगा कि किस रेंक के अफसर को किस पद पर पदस्थ किया जाए। कितने थाने इस सिस्टम में लिए जाएंगे और किस-किस जोन में इन थानों को रखा जाएगा। वहीं ट्रैफिक और क्राइम ब्रांच को भी अलग-अलग रखा जाने का भी तय किया जाएगा। ड्राफ्ट नए साल के पहले महीने में तैयार होने की संभावना है। इसके बाद यह शासन के पास मंजूरी के लिए जाएगा।

अभी ये जिले आते हैं दोनों रेंज में
ग्वालियर पुलिस रेंज में अभी अशोक नगर, गुना, शिवपुरी और ग्वालियर जिले आते हैं। वहीं जबलपुर पुलिस जोन में जबलपुर और छिंदवाड़ा डीआईजी रेंज आईजी है। इनमें जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी और पांढुर्ना जिले आते हैं। कमिश्नर सिस्टम के बाद ग्वालियर पुलिस रेंज के अशोक नगर, गुना, शिवपुरी और ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र के लिए ग्वालियर ग्रामीण, वहीं जबलपुर और कटनी ग्रामीण सहित छिंदवाड़ा डीआईजी रेंज के लिए अलग के लिए अलग से आईजी या एडीजी पदस्थ होंगे।

अभी दोनों जोन एडीजी के हवाले
ग्वालियर और जबलपुर दोनों ही पुलिस जोन अभी एडीजी रेंक के अफसर के जिम्मे हैं। ग्वालियर के एडीजी डी श्रीनिवास वर्मा हैं, जो प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले हैं। वहीं जबलपुर की भी कमान एडीजी उमेश जोगा के पास है। दोनों ही अफसर 1997 बैच के हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

1 hour ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

1 hour ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

2 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

2 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

2 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

2 hours ago