मध्य प्रदेश में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा अब एक-दो दिन में

भोपाल
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करके मंत्रियों को विभाग आवंटन पर भी चर्चा की।

माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान से कुछ सुझाव के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से विभागों के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है और अब एक-दो दिन में मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए जाएंगे। वैसे, मंत्रियों को विभाग आवंटन की प्रारंभिक तैयारी पहले ही की जा चुकी थी।

गुरुवार को दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के साथ आधे घंटे बैठक की थी। उनसे विभाग आवंटन पर चर्चा की। वह मंत्रियों से उनकी रुचि पहले ही पूछ चुके थे। कुछ मंत्रियों के साथ अलग से चर्चा भी हो चुकी है।

अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसे लेकर ही मुख्यमंत्री ने दिल्ली में शीर्ष नेताओं से चर्चा की है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब मोहन यादव सरकार पूरा जोर पार्टी के संकल्प पत्र और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने की कार्ययोजना बनाकर काम में जुटने पर है इसलिए अब मंत्रियों को विभाग आवंटित में देरी नहीं की जाएगी।
 
ऐसे में, माना जा रहा है कि एक-दो दिन में विभागों का आवंटन कर दिया जाएगा। वैसे भी, मार्च में लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता संभावित है।

मध्य प्रदेश में डिप्टी सीएम

1 – जगदीश देवड़ा

2 – राजेंद्र शुक्ला

मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री

1 – कैलाश विजयवर्गीय

2 – प्रहलाद सिंह पटेल

3 – कुंवर विजय शाह

4 – राकेश सिंह

5 – करण सिंह वर्मा

6 – राव उदय प्रताप सिंह

7 – संपतिया उइके

8 – तुलसी सिलावट

9 – एंदल सिंह कंसाना

10 – निर्मला भूरिया

11 – गोविंद सिंह राजपूत

12 – विश्वास सारंग

13 – नारायण सिंह कुशवाह

14 – नागर सिंह चौहान

15 – प्रद्युम्न सिंह तोमर

16 – राकेश शुक्ला

17 – चैतन्य काश्यप

18 – इंदर सिंह परमार

मध्य प्रदेश में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

1 – कृष्णा गौर

2 – धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी

3 – दिलीप जायसवाल

4 – गौतम टेटवाल

5 – नारायण सिंह पंवार

6 – लखन पटेल

मध्य प्रदेश में राज्य मंत्री

1 – नरेंद्र शिवाजी पटेल

2 – प्रतिमा बागरी

3 – दिलीप अहिरवार

4 – राधा सिंह

kgnews

Recent Posts

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

14 minutes ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

16 minutes ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

24 minutes ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

29 minutes ago
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और साइबर सुरक्षा भविष्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार : मंत्री टेटवाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और साइबर सुरक्षा भविष्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार : मंत्री टेटवाल

भोपाल  कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री  गौतम टेटवाल ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन…

29 minutes ago
मध्य प्रदेश में 65 साल बाद सरकारी नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, हत्या और भ्रष्टाचार के दोषी होंगे अपात्र

मध्य प्रदेश में 65 साल बाद सरकारी नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, हत्या और भ्रष्टाचार के दोषी होंगे अपात्र

भोपाल  राज्य सरकार 65 साल बाद सरकारी नौकरी के लिए सेवा की सामान्य शर्तें बदलने…

34 minutes ago