भाेपाल.
मध्यप्रदेश की 16 वीं विधानसभा के सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम 9 एवं 10 जनवरी 2024 को मध्यप्रदेश विधानसभा भवन के मानसरोवर सभागार में आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विगत दिवस अपने दिल्ली प्रवास के दाैरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भेंट कर उन्हें प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। स्पीकर ओम बिरला ने यह आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। लोकसभा अध्यक्ष बिरला 9 जनवरी को प्रबोधन कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में विधानसभा सदस्यों को अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
उद्घाटन सत्र 9 जनवरी को प्रातः 11 बजे मानसरोवर सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में लोकसभा स्पीकर बिरला के अलावा विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संसदीय कार्य मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी अपने विचार रखेंगे। दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के तकनीकी सत्रों में विधानसभा सदस्यों को संसदीय नियमों, परंपराओं, सदन के सत्र संचालन की गतिविधियों एवं अन्य जानकारी के बारे में बताया जाएगा।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…
भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…
भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…
रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…