MP में फिर पड़ेगी तेज ठंड, 4 जनवरी तक हल्की बारिश और ओले भी गिरेंगे

भोपाल

मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से अगले 7 दिन मौसम बदला रहेगा। शनिवार सुबह प्रदेश के ज्यादातर शहरों में कोहरा छाया रहा। दतिया और सतना में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही। खजुराहो, दमोह, टीकमगढ़ में विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर रही। रायसेन में इस सीजन में दूसरी बार घना कोहरा छाया। शुक्रवार रात प्रदेश में सबसे ठंडे ग्वालियर और दतिया रहे।

प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, वहीं कुछ जिलों में हल्का कोहरा दिखाई दिया। हालांकि प्रदेश की न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की बजाय इसमें स्थिरता दिखाई दी। प्रदेश में तेज ठंड का दौर फिलहाल रुका हुआ है।

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान शहडोल जिले के कल्याणपुर कृषि विज्ञान केंद्र में 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ सीहोर जिले के कृषि विज्ञान केंद्र आदि अहमदपुर में 8.3 शाहजहांपुर कृषि विज्ञान केंद्र में 8.5 राजगढ़ में 8.6 और अशोकनगर के कृषि विज्ञान केंद्र आवरी में 8.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ वहीं सबसे कम अधिकतम तापमान वाले पांच शहरों में ग्वालियर शामिल रहा जहां न्यूनतम 15.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। दतिया में 17 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ है।

प्रमुख जिलों का तापमान देखा जाए तो राजगढ़ में 8.6, खरगोन में 9.4, सागर में 8.7, भोपाल में 12.6, ग्वालियर में 10.3, इंदौर में 15.4 और जबलपुर में 11.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। प्रमुख जिलों के अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 27.8, ग्वालियर में 18.2, इंदौर में 27.7 और जबलपुर में 25 दिसंबर 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान जताते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, इसके अलावा प्रदेश के कुछ जिलों में कोहरा भी छाए रह सकता है और दृश्यता भी घट सकती है इन स्थानों में ग्वालियर चंबल संभाग की सभी जिले शामिल हैं इसके अलावा रीवा छतरपुर टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भी कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ रहा है। इस कारण हवा का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी हो गया है। जिससे रात के पार में गिरने की उम्मीद है। जबकि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा के साथ कई जिलों में बारिश के भी आसार नजर आ रहे हैं।

मौसम विशेषज्ञ पी के साहा ने एनबीटी डिजिटल को बताया कि 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रदेश में कई स्थानों में बारिश-ओले के आसार हैं। भोपाल, सागर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और रीवा संभाग में ओलावृष्टि और बारिश हो सकती है। इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल में बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

7 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

7 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

7 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

7 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

7 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

7 hours ago