CG : रिटायर्ड फौजी के यहां चोरी, डेढ़ लाख कैश और बाइक ले गए बदमाश

कांकेर में क्राइम की घटनाएं बढ़ती जा रही है. कांकेर में सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है. यहां एक रिटायर्ड आर्मी मैन के घर पर चोर ने हमला बोला. घर का ताला तोड़कर घर से डेढ़ लाख रुपए कैश, एक सोने की अंगूठी और एक बाइक लेकर चोर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि घर के लोग घूमने गए थे. इसी का फायदा उठाकर चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

दरअसल, ये पूरा मामला कांकेर नहर क्षेत्र के बरदेभाठा वार्ड का है. यहां एक रिटायर्ड फौजी के घर से एक बाइक और 2 लाख रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. परिवार के लोग निजी काम से घर बाहर गए थे. चोर ताला तोड़ कर घर के अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि चोर ने कुछ दिनों पहले शराब दुकान से 11 लाख की चोरी की थी. सीसीटीवी फुटेज के अनुसार 27 दिसम्बर को कांकेर में एक शराब दुकान से 11 लाख की चोरी हुई थी. इन दोनों चोरी की घटना में एक ही आरोपी के संलिप्त होने की आशंका जताई गई है.

एसडीओपी मोहशीन खान का बयान – नहर के बरदेभाठा वार्ड में रिटायर्ड आर्मी मैन के घर से एक बाइक और 2 लाख रुपए की चोरी की घटना हुई है. परिवार निजी काम से घर बाहर थे. चोरों ने ताला तोड़ कर घर के अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिए है. सीसीटीवी के अनुसार 27 दिसम्बर कांकेर शराब दुकान में 11 लाख की चोरी हुई थी इन दोनों चोरी की घटना में ये आरोपी संलिप्त है.

See also  CG : बकरा मुंडी और चिल्लर नाम के बदमाश के घर पुलिस की रेड, आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की चेतावनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *