सीएम यादव ने किया अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीत‍ि व‍िश्‍लेषण संस्‍था का दौरा

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संस्थान के पुस्तकालय, बैठक कक्ष, लेक्चर हॉल और अन्य कक्षों का निरीक्षण कर संस्थान की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्य सचिव वीरा राणा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह और संस्थान के एडिशनल सीईओ लोकेश शर्मा उपस्थित थे।

 सूत्रों से पता चला है कि लगभग एक माह में ही सुशासन स्कूल के रिक्त उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी जाएगी। ताकि कामकाज सही तरह से सुचारू रहे।

सीएम यादव द्वारा किए गए निरीक्षण में उन्होंने संस्थान के पुस्तकालय, बैठक कक्ष, लेक्चर हाल और अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होने संस्थान की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही मोहन यादव द्वारा दिशा निर्देश भी दिए गए।

इसी माह में दिया था इस्तीफा

आपको बता दें अटल बिहारी सुशासन और नीति विश्लेषण स्कूल के उपाध्यक्ष पद पर तीन साल से अपने कार्यों का निर्वहन करने वाले प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी ने इसी माह में चुनाव परिणाम आने के बाद इस्तीफा दे दिया था। 3 दिसंबर को परिणाम घोषित किए गए थे, जिसके साथ उन्होंने इसतीफा भी दे दिया था। इसके बाद जानकारी सामने आई थी कि संस्थान के सीईओ लोकेश शर्मा सहित स्टाफ के साथ उनकी बनती नहीं थी। जिस कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उन्होंने इस बात को खारिज करते हुए कहा था कि नई सरकार के साथ नए लोगों को मौका मिलना चाहिए। मालूम हो कि प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी को शासन ने मंत्री का दर्जा दे रखा था।

See also  इंदौर के केलोदहाला ROB का काम धीमा, अब तक 40% निर्माण पूरा; रेलवे वाला हिस्सा अब भी अटका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *