तीन दिवसीय आईएएस सर्विस मीट दो फरवरी से, सीएम मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल

नई सरकार, नये मुख्यमंत्री और मंत्री बनने के बाद अब दो फरवरी से आईएएस सर्विस मीट भोपाल में होगी। इस सर्विस मीट का शुभारंभ मध्यप्रदेश के नये मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे। सर्विस मीट में इस बार भी प्रदेशभर के आईएएस तीन दिन भोपाल जुटेंगे।

वे यहां क्रिकेट, व्हालीवाल, टेबल टेनिस सहित कई खेलों में अपना कौशल दिखाते नजर आएंगे तो वहीं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नाटक, समूह गीत, संगीत से सजी अफसरों की महफिल अपने हुनर से अपनी बिरादरी के साथियों को लुभाते नजर आएंगे।
आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान, उपाध्यक्ष निकुंज श्रीवास्तव और सचिव विवेक पोरवाल सहित एसोसिएशन के अन्य कई पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में आईएएस सर्विस मीट का समय, स्थान और कार्यक्रम तय हो गए है।  सांस्कृतिक आयोजन सभी मिंटो हाल में होंगे। प्रशासन अकादमी में आईएएस सर्विस मीट का शुभारंभ दो फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे। शुभारंभ के बाद विशेषज्ञों का लेक्चर भी होगा।

अरेरा क्लब में होंगे खेल
 अरेरा क्लब में व्हालीवाल, फुटवाल, क्रिकेट, टेबिल टेनिस, बैडमिंटन और कुर्सी दौड़, डंप शराड, क्विज कांपीटीशन होगा। खजाने की खोज जैसे कई आयोजन बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए आयोजित किए जाएंगे।

अलग-अलग समूहों में नहीं होंगे इवेंट
 पिछले बार की तरह इस बार अलग-अलग समूह बनाकर प्रतियोगिताएं नहीं होेगी। बल्कि सभी को साथ लेकर आयोजन होंगे। गीत-संगीत से सजी शाम होगी। इसमें आईएएस अफसर गीत गुनगुनाते नजर आएंगे। समूह और एकल नृत्य प्रस्तुतियां भी होगी। नाटक का मंचन भी होगा। सांस्कृतिक आयोजन मिंटो हाल में ही होंगे।

See also  केन-बेतवा परियोजना पर विरोध तेज, दिव्या अहिरवार ने जमानत लेने से किया इनकार; समर्थन में पन्ना पहुंचीं वृंदा करात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *