O वैक्सिनेशन से पहले युवाओं को रक्तदान करने का आव्हान किया.
राजनांदगाँव/कोरोना महामारी के इस संकटकालीन दौर में एक ओर जहाँ कोरोना मरीजों को राहत पहुँचाने की नेक पहल यूँका नेता विशु अजमानी की पहल पर की जा रही है। वहीं रक्त की कमी से जूझते हुए ब्लड बैंक और मरीजों के भटकते परिजनों को राहत पहुँचाने की बागडोर भी काँग्रेस के यूँका नेता विशु अजमानी ने संभाल रखी है।

संस्कारधानी नगरी के सभी ब्लड बैंकों में रक्त की कमी का संकट जब पैदा होने लगा। तब यूँका नेता विशु अजमानी ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए मोर्चा संभाल लिया। विशु अजमानी युवाओं को वैक्सीनेशन के पहले रक्तदान करने हेतु लगातार प्रेरित कर रहे है और युवाओं से बड़ी सँख्या में रक्तदान करने का आव्हान कर रहे हैं। ताकि ज़रूरत के समय मरीजों की रक्त की कमी न होने पाएँ। विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओ ने आज रक्त दान कर रक्त की कमी से जूझ रहे ब्लड बैंक को रक्त की उपलब्धता तो सुनिश्चित कराई ही मरीजों के परिजनों को भटकने से भी बचाया है। रक्तदान करने वालो में शुभम कसार जिनका रक्त समूह बी निगेटिव है जो कि बहुत कम लोगो में पाया जाता है। मरीज के भटकते परिजन को तत्काल रक्तदान कर उनके जीवन की रक्षा की। बता दें कि शुभम कसार शहर के उन सक्रिय युवाओं में से एक हैं जो लोगो की मदद के लिए हमेश आगे रहते है। वहीं रक्तदान करने वालों में गेम गंजाम बी पॉजिटिव और कुशाल रजक ओ पॉजिटिव रक्त समूह ने भी यूँका नेता विशू अजमानी के आवाहन पर रक्तदान किया। ताकि मरीजों को ज़रूरत के समय रक्त की कमी के कारण दर दर की ठोंकरे न खानी पड़े। इसके पहले भी विशु अजमानी जरूरतमंद मरीजों को लगातार रक्त उपलब्ध करवा रहे है ।
