राजनांदगांव : ट्रैफिक पुलिस ने की 18 स्कूल बसों की जांच, समझाइश भी दी

राजनांदगांव यातायात पुलिस ने 18 स्कूल बसों की जांच कर यातायात नियमों का पालन करने समझाइश दी। अफसरों ने स्कूल बसों में मैकेनिकल एवं फिटनेंस की जांच कर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करने कहा। इस दौरान सभी बसों के दस्तावेज की भी जांच की गई। एसपी मोहित गर्ग के निर्देशन एवं एएसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में सीएसपी यातायात हेमप्रकाश नायक के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने शहर के युगांतर पाब्लिक स्कूल, गुरुनानक स्कूल एवं वेसलियन स्कूल की कुल 18 बसों का मैकेनिकल एवं फिटनेंस चेकिंग की। इस दौरान फिटनेश, परमिट, स्पीड, सीसी कैमरा, अन्य 16 कंडिकाओं की चेकिंग की। वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण कराया गया। इस दौरान आरटीओ के निरीक्षक डोमेन्द्र चुरेन्द्र, मिथलेश महार, विपिन मेहर, संतोष गरदे एवं यातायात पुलिस के निरीक्षक अजय खेश सउनि एनलाल, सउनि कुंजलाल उपस्थित रहे।

See also  दुर्ग में विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए पुलिस का अभियान, संदिग्धों की होगी जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *