CG : पैर फिसलने से वाहन ड्राइवर की मौत

बिलासपुर लकड़ी के लिए छत पर चढ़े वाहन चालक की गिरने से मौत हो गई। घटना तोरवा क्षेत्र की है। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम मगर उछला निवासी रामप्रताप कोसले पिता जेठूराम (25) किसी बिजली ठेकेदार की गाड़ी चलाता था। कल वे तोरवा में था। वह एक मकान के छत पर चढ़कर लकड़ी उतार रहा था।

इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह नीचे पिलर पर गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना ​मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजी। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। टीआई ने कहा-नहीं पता है ठेकेदार का नाम टीआई कमला पुसाम के अनुसार अनुसार वे खुद इस केस की जांच कर रही है पर पता नहीं चला है कि रामप्रसाद कोसले किस बि​जली ठेकेदार की गाड़ी चलाता था।

See also  बस्तर के अनिमेष का दुनिया में बजा डंका, भारत के स्टार धावक को IG-SSP ने किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *