सीएम मोहन यादव ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास, बोले- सभी योजनाएं जारी रहेंगी

खरगोन
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव खरगोन पहुंचे हैं। यहां सीएम ने रोड शो किया। इसके बाद सभा को संबोध‍ित किया । मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने आज ही खरगोन में 182 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया। अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि निमाड़ का विकास हर हाल में होगा। उन्‍होंने कहा कि मप्र में कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी। सभी योजनाएं चलती रहेंगी। योजनाओं के लिए सरकार के पास पर्याप्‍त धनराशि‍ है। सीएम ने जिले को नया रेलमार्ग देने का आश्‍वासन भी दिया।

इसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत इंदौर संभाग के 167 करोड़ रुपये की लागत के 41 विकास कार्यों, नानकौडी बैराज, झिरन्या एवं करही बैराज भगवानपुरा लागत 7.54 करोड, भीकनगांव झिरन्या मार्ग पर 5.88 करोड लागत के नवीन पुल निर्माण, कायाकल्प योजना 2.0 अंतर्गत खरगोन जिले में दो करोड़ की लागत से सड़क निर्माण का शिलान्यास लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम नवग्रह मेला ग्राउंड पर आयोजित किया गया।

इसके अतिरिक्त कानून व्यवस्था और विकास कार्यों के संबंध में संभागस्तरीय बैठक भी हुई। उन्‍होंने इसके पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि खरगोन से पूरे प्रदेश में साइबर तहसील व्यवस्था लागू किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, जो निरस्त हो गया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर साइबर तहसील व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

आवश्यकता के अनुसार संभाग और जिलों की सीमाओं का होगा पुर्ननिर्धारण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में इंदौर की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इसमें बताया गया कि अब जिला स्तर पर भी समीक्षा बैठकें होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में आवश्यकता के अनुसार संभाग और जिलों की सीमाओं का पुर्ननिर्धारण किया जाये। इसके लिये कमेटी बनाकर अध्ययन कराया जाये। इस कार्य की शुरूआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इंदौर संभाग से की जाये। साथ ही उन्होंने थानों की सीमाओं का पुर्ननिर्धारण भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उक्त प्रक्रिया में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी विचार विमर्श किया जाये।

kgnews

Recent Posts

हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप

हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप

हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप विश्व पर्यावरण दिवस…

25 minutes ago
नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और ‘पॉपकॉर्न मेंटल स्टेटस’ से बाहर निकलने की आवश्यकता : राज्यपाल रमेन डेका

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और ‘पॉपकॉर्न मेंटल स्टेटस’ से बाहर निकलने की आवश्यकता : राज्यपाल रमेन डेका

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और ‘पॉपकॉर्न मेंटल स्टेटस’ से बाहर निकलने की आवश्यकता :…

31 minutes ago
प्रदेश में सड़क एवं परिवहन नेटवर्क निर्माण के साथ हरित विकास को दिया जा रहा बढ़ावा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में सड़क एवं परिवहन नेटवर्क निर्माण के साथ हरित विकास को दिया जा रहा बढ़ावा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में सड़क एवं परिवहन नेटवर्क निर्माण के साथ हरित विकास को दिया जा रहा…

32 minutes ago
एनएमडीसी की परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न

एनएमडीसी की परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न

एनएमडीसी की परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में…

45 minutes ago
बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर

बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर

बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर…

55 minutes ago
नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

’नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये…

1 hour ago