राजनांदगाँव: एक साथ तीन बच्चों का जन्म, तीनों स्वस्थ

डई , 10 जून। गंडई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार सुबह एक महिला ने 3 स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंडई वार्ड क्र. 9 निवासी रूखसार खान पति रहीम खान (32 वर्ष) ने दो लडक़ी और एक लडक़े सहित तीन बच्चों को जन्म दिया है।  

सुबह लगभग 4 बजे के बाद 10-10 मिनट के अंतराल में तीनों बच्चों ने जन्म लिया। एक पुत्री की वजन 2 किलो 75 ग्राम, द्वितीय बच्ची का वजह 2 किलो 300 ग्राम तथा तीसरे पुत्र का वजन 2 किलो था, जहां डिलीवरी कराने वाले स्टाफ  डॉ. शबाना खान, सहायक ग्रामीण चिकित्सक पेमेश्वरी चतुर्वेदी, स्टाफ  नर्स रूखमणी वैष्णव एनएम द्वारा सफलतापूर्वक तीनों बच्चों को नार्मल डिलीवरी करवाए। डॉक्टर और स्टाफ  के इस मेहनत और तत्परता को लेकर नगर में सोशल मीडिया के माध्यम से खूब सराहा जा रहा है। परिजनों ने भी पूरे स्टाफ  के इस मेहनत पर धन्यवाद दिया है।

See also  CG : रघुनाथपुर में आयुष स्वास्थ्य शिविर, हड्डी-जोड़ों के दर्द व वृद्धजनों को मिली राहत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *