गणपति-दुर्गा प्रतिमा घोटाले की जांच पूरी, जल्द गिरेगी दोषियों पर गाज

भोपाल

नये साल में अब जल्द ही शहर में साल 2020 में हुए प्रतिमा विसर्जन घोटाले के दोषियों पर गाज गिरने वाली है। इसकी  जांच तकरीबन पूरी हो गयी है और इसमें जल्द ही दोषियों पर गाज गिरेगी। गौरतलब है कि गत सितंबर 2023 में यह मामला उजागर होने के बाद नगर निगम कमिश्नर फ्रैंक नोबल ए ने मामले की जांच की जिम्मेदारी निगम अपर आयुक्त निधि सिंह को दो महीने पहले सौंपी थी।  कमिश्नर चाहते थे कि टेंडर से जुड़े दस्तावेजों का परीक्षण तेजी से कराया जाए, ताकि पता चल सके कि कब-कब पोकलेन मशीनों को किराया पर लिया गया है। किन दरों पर लिया गया। इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कराई गयी है। निगम से जुड़े सूत्रों के अनुसार इसकी जांच रिपोर्ट तैयार हो कर कमिश्नर के पास पहुंच गयी है।

झील संरक्षण प्रकोष्ठ पर हैं निगाहें
प्रतिमा विसर्जन के मामले में कमाई करने वाले झील संरक्षण प्रकोष्ठ के अधिकारियों पर सबकी निगाहें हैं, क्योंकि उस समय इसी ने इस काम को अंजाम दिया था। अब देखना यह है कि इसमें इन्वाल्व अधिकारियों और ठेकेदारों से पूछताछ के बाद उनके खिलाफ क्या कार्यवाही होती है। गौरतलब है कि पिछले साल प्रकोष्ठ से काम लेकर नगर निगम ने इसको अपनी ही वर्कशॉप की मशीनों से करवाया था।

गणपति और प्रतिमा विसर्जन के लिये नगर निगम ने 9 पोकलेन मशीनें 15 लाख रुपए में किराए पर ली थीं, ज्यादा काम दिखाकर 30 लाख पेमेंट किया। निगम ने 2021 में बिना टेंडर वीर इंजीनियरिंग वर्क्स को विसर्जन घाटों पर 9 पोकलेन मशीनें लगाने जिम्मा सौंपा था। अफसरों ने एक नोटशीट चलाई, इसमें कहा गया-विसर्जन के लिए समय कम बचा है, इसलिए 2020 में जिस फर्म को घाटों पर प्रतिमाओं के विसर्जन का काम दिया था, उसी फर्म की 9 मशीनें पुरानी दरों पर 2021 में भी लगाई जा रही हैं। फिर 2023 में पोकलेन मशीनों के लिए 14.20 लाख रुपए का टेंडर निकाला और काम भी पूरा हुआ। पर 2022 में यही काम 30.45 लाख रुपए में किया गया था।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

5 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

6 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

6 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

6 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

7 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

7 hours ago