राजनांदगांव के गंज लाइन स्थित सामाजिक संस्था उदयाचल हॉस्पिटल हार्ट अटैक से बचने हृदय रक्षक किट मात्र 5 रुपए में उपलब्ध करा रही है। मेडिकल एक्सपर्ट पद्म श्री पुखराज बाफना ने बताया कि हार्ट अटैक के लक्षण होने पर यह हृदय रक्षक किट निर्देशानुसार ले लिया जाए, तो चिकित्सक तक पहुंचने का सुरक्षित समय मिल सकता है।समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली सामाजिक संस्था उदयाचल हॉस्पिटल के अध्यक्ष राजेंद्र बाफना और अशोक मोदी ने बताया कि इस किट को अपने पर्स/पॉकेट में सुरक्षित रख सकते हैं। कोरोना के बाद युवा वर्ग मोटापा, डायबिटीज, दमा, पुराना हार्ट अटैक, अटैक की फैमिली हिस्ट्री, बुजुर्गों को कोरोना होना ऐसे लक्षण वालों को ज्यादा हार्ट अटैक आने लगे हैं।
हार्ट अटैक से बचने हृदय रक्षक किटहृदय रक्षक किट के उपयोग का तरीकाजब किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आता है तो उसे छाती, पीठ मे दर्द, पसीना, सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। उस स्थिति में जो गोली कागज में बंधी है उसे तत्काल सॉर्बिट्रेट टेबलेट को जीभ के नीचे डालना है और बाकी को पानी से लेना है। इससे पीड़ित व्यक्ति को हॉस्पिटल तक पहुंचने का समय मिल जाएगा। इस किट से किसी अन्य की जिंदगी भी बचा सकते हैं।
उदयाचल हॉस्पिटल के अध्यक्ष राजेंद्र बाफना और अशोक मोदी।
आंखों से संबंधित सभी उपचार किए जा रहे है।उन्होंने बताया कि उदयाचल मेडिकल शॉप से यह दवाई ले सकते हैं। इसके साथ ही पीआरओ गौतम बाफना ने बताया कि हॉस्पिटल में आंखों से संबंधित सभी उपचार विश्वस्तरीय टेक्नोलॉजी से युक्त मशीनों द्वारा विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। इसी प्रकार दांत से संबंधित सभी बीमारियों का इलाज डेंटल एक्सपर्ट की टीम की देखरेख में किया जा रहा है।
बिलासपुर। शहर के व्यस्त बुधवारी बाजार क्षेत्र में गुरुवार 4 जून देर रात उस समय…
राजनांदगांव | फ्लाईओवर के नीचे हिस्से में नाली में ही गंदगी फेंकी जा रही है।…
बिलासपुर. कोटा क्षेत्र पथर्रा गांव में 27 वर्षीय बाउंसर निखिल गोस्वामी की आंखों में मिर्च…
मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित मुख्यमंत्री नोनी-बाबू…
रायपुर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आधुनिक सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ-साथ पर्यावरण…
भोपाल प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्ष्ता में दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग…