राजनांदगांव : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में 3 दिवसीय नि:शुल्क योग अभ्यास

कक्षा 21 जुलाई से 23 जुलाई तक संध्या 5:30 से 6:30 तक ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है!
यह कार्यक्रम मुख्य रूप से दुर्ग संभाग के सभी 5 जिलों राजननंदगाव, दुर्ग, बेमेतरा, बालोद और कवर्धा में योग को प्रचार-प्रसार करने व जनमानस को योगाभ्यास करवाने के लिए आयोजित किया जा रहा है!
कार्यक्रम में मुख्य योग शिक्षक डॉ. सोनिया तिवारी जी के द्वारा योगाभ्यास करवाया जाना है!
उनके इस जनहित कार्य में युवा आयोग के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मुदलियार, छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष योगाचार्य अनिल चंद्राकर ने शुभकामनाएं प्रेषित कर सफल कार्यक्रम आयोजन की शुभकामनाएं दी है! साथ ही महासचिव श्री खोमेश साहू ने इस कार्यक्रम की सभी तैयरियों मे बढ़चढ़कर सहयोग प्रदान करने की बात कही है! शैलेंद्र वासनिक सम्भाग प्रमुख, कुलदीप कुरंजेकर जिलाध्यक्ष राजनॉदगाव, अन्नपूर्णा टिकरिहा जिलाध्यक्ष बेमेतरा आदि ने कार्यक्रम में जुड़ने के लिए स्वागत किया है!
इस कार्यक्रम का मुख्य विषय आसन प्राणायाम व श्वसन के अभ्यास पर आधारित है इस कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एवम् गूगल लिंक प्राप्त करने के लिए ….
अनिता कृपलानी से संपर्क करे
(9827123399)
केन्द्रीय सदस्य
?छ.ग. योग शिक्षक महासंघ?

See also  CG : गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने जांच समिति गठित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *