CG : ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का पंजीयन 31 दिसंबर से

दंतेवाड़ा आदिवासी विकास शाखा द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आई.टी.आई. आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए (जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 12वीं से उच्चतर की पात्रता रखते है) को सुचित किया जाता है कि शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु प्रक्रिया विद्यार्थी द्वारा आवेदन हेतु (नवीन एवं नवीनीकरण) 31 दिसंबर 2023 से 15 जनवरी 2024 एवं ड्राफ्ट प्रस्ताव लॉक 31 दिसम्बर 2023 से 25 जनवरी 2024 तथा मंजूरी आदेश लॉक 31दिसम्बर 2023 से 10 फरवरी 2024 तक किया जायेगा। ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http://postmatric.scholarship.cg.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है। निर्धारित तिथियों के पश्चात शिक्षा सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जावेगा। ड्राफ्ट प्रस्ताव लॉक एवं मंजूरी आदेश लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जावेगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं, तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होगें। अधिक जानकारी के लिए आदिवासी विकास शाखा से सम्पर्क कर सकते है।

See also  CG : रायपुर के लाभांडी BSUP कॉलोनी में युवक की हत्या, मौके पर पहुंचे DCP समेत वरिष्ठ अधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *