रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय की लाइब्रेरी किताबें एवं पत्रिकाएं भी ऑनलाइन उपलब्ध हो गई है, जिसका उपयोग सदस्य आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से कर सकेंगे । सितंबर 2023 महीने में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय की लाइब्रेरी को नेशनल इंफर्मेटिक्स सेन्टर (NIC) द्वारा विकसित ई-ग्रंथालय से जोड़ा गया है।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में वर्तमान में 36 लाइब्रेरी है जिनमें बिलासपुर मण्डल में 12, रायपुर रेल मण्डल में 12, नागपुर रेल मण्डल में 09 तथा 3 अन्य वैगन रिपेयर शॉप व मोती बाग कारखाने में अवस्थित है । इन सभी में वर्तमान में 23554 किताबें उपलब्ध है। लाइब्रेरी में मौजूद 11 हजार पुस्तकों के कैटलॉग ऑनलाइन किए जा रहे है और किताबों को ईश्यू करने की प्रक्रिया व मेंबरशिप भी ऑनलाइन कर दी गई है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की स्थापना के साथ ही इस लाइब्रेरी की स्थापना की गई थी । अब ई-लाइब्रेरी के रूप में इसे नया स्वरूप दिया जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय की लाइब्रेरी को नेशनल इंफारमेशन सेंटर (एनआईसी) के क्लाउड से जोड़ा गया है तथा उसके सर्वर के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है । भारतीय रेल पुस्तकालय और संसाधन केंद्र इस रेलवे ई-ग्रंथालय समूह का मुख्य केंद्र है । इसमें सभी रेलवे मुख्यालयों के पुस्तकालय ई-ग्रंथालय के माध्यम से जुड़े हुए है।हर विधा की हैं पुस्तकेंदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय की लाइब्रेरी में तकनीकी पुस्तकों के साथ ही रेल कर्मचारियों के ज्ञानवर्धन के लिए साहित्य, धर्म, दर्शनशास्त्र, यात्रा साहित्य, इतिहास तथा विज्ञान आदि विषयों की पुस्तकें हैं । इसके अलावा पत्रकारिता, भौतिक, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, कृषि विज्ञान, चिकित्सा शास्त्र, औषधि विज्ञान, ललित कला, प्रबंधन कला, शिक्षाशास्त्र व समाजशास्त्र और न्याय शास्त्र सहित अनेक विषयों पर भी पर्याप्त पुस्तकें हैं । अनेक प्रकार की पत्र-पत्रिकाएं एवं समाचारपत्र पढ़ने के लिये उपलब्ध रहते हैं।
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान एवं…
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…