खैरागढ़ छुईखदान गंडई। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने जिला कार्यालय में पहुँचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान कलेक्टर गोपाल वर्मा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। निवर्तमान कलेक्टर गोपाल वर्मा ने नवपदस्थ कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा को कलेक्टर खैरागढ़ छुईखदान गंडई के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि चंद्रकांत वर्मा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी हैं।इसके पूर्व वे प्रबंध संचालक, छ. ग. मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन, रायपुर तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, ग्रामोद्योग, प्रबंध संचालक, छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड, प्रबंध संचालक, छ.ग. माटीकला बोर्ड, प्रबंध संचालक, छ.ग. हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित तथा प्रबंध संचालक, छ.ग. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के रूप में पर पदस्थ थे।
रायपुर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत संचालित 'चिरायु' दल दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों…
रायपुर राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों के चहुंमुखी विकास और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के…
रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को समय पर कृषि…
भोपाल दतिया विधानसभा उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। आर्थिक अनियमितता के मामले में कांग्रेस…
मंदसौर भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर गर्भगृह में लगा चांदी का महारुद्र यंत्र बार-बार काला हो…