ब्यूरोक्रेसी को संदेश: काम का विकल्प नहीं

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में सुशासन लाने और प्रशासनिक कसावट लाने सख्त कार्यवाही कर रहे हैं। जबलपुर में धान खरीदी में हुए करोड़ो रुपए के फर्जीवाड़े में जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, शाजापुर में ड्राइवर से अभद्र भाषा में बात करने वाले किशोर कान्याल सहित अब तक छह जिलों के कलेक्टरों को हटाया जा चुका है। लोकसभा चुनाव से पहले जिलों में पुअर परफारमेंस और तीन साल पूरा कर रहे आठ से दस कलेक्टर, तीन कमिश्नरों को बदलने की तैयारी है।

जबलपुर में बिना उपार्जन किए ही भंडारगृहों में करोड़ों रुपए का धान मिलने की शिकायतों, किसानों से धान खरीदी नहीं होंने की शिकायतों की जांच के बाद कल सीएम मोहन यादव के निर्देश पर जबलपुर कलेक्टर को हटाकर उनके स्थान पर संचालक खाद्य दीपक सक्सेना को जबलपुर कलेक्टर बनाने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी सौपी गई है।  

सीएम के दौरे, समीक्षा के बाद हटाए अफसर
 सीएम मोहन यादव संभागों की समीक्षा कर रहे है इसके साथ ही वहां के अफसरों की रवानगी भी हो रही है। उज्जैन दौरे के  बाद उज्जैन कलेक्टर को हटाया गया। गुना दौरे के बाद कलेक्टर-एसपी हटा दिए गए। जबलपुर में सीएम के दौरे और समीक्षा के बाद जबलपुर कलेक्टर को हटा दिया गया। इनमें से अधिकांश अफसरों को वहां शिकायतें मिलने, खराब परफारमेंस के आधार पर हटाया गया है।

ये कलेक्टर, कमिश्नर बदले जा सकते है
सतना, देवास, पन्ना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, विदिशा, नीमच, सीहोर, रीवा, बड़वानी, सागर कलेक्टर और  भोपाल कमिश्नर पवन शर्मा प्रमुख सचिव बन चुके है। इसलिए इन्हें मंत्रालय में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। शहडोल, चंबल और इंदौर कमिश्नर भी बदले जा सकते है। पदोन्नत हो चुके  अफसरों को मैदानी पदस्थापना से हटाया जा सकता है।

 अब तक हटे ये कलेक्टर
नरसिंहपुर से शाजापुर कलेक्टर बनाई गई रिजु बाफना के स्थान पर शीतला पटले को नरसिंहपुर कलेक्टर बनाया गया है।  गुना कलेक्टर तरुण राठी को हटाकर अपर सचिव मध्यप्रदेश  बनाया गया है। उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को उपसचिव सामान्य प्रशासन बनाया गया है। नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को उज्जैन कलेक्टर बनाया गया है। बैतूल कलेक्टर के पद से अमनवीर सिंह को हटाकर गुना कलेक्टर बनाया गया है उनके स्थान पर नरेन्द्र सूर्यवंशी को बैतूल कलेक्टर बनाया गया है सोनिया मीना को नर्मदापुरम कलेक्टर बनाया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

2 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

2 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

2 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

2 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

3 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

3 hours ago