Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना की 8 वीं किस्त की राशि महिलाओं के खाते में कब आएगी? आ गया बड़ा अपडेट

भोपाल

एमपी में नई सरकार बनने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा लाडली बहना योजना की हो रही थी। कहा जा रहा था कि यह योजना बंद हो जाएगी। इसे लेकर कई तरह की अटकलें थीं। कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव ने कहा था कि पुरानी सरकार की कोई भी योजना बंद नहीं होगी। इससे यह तो साफ हो गया था कि लाडली बहना योजना बंद नहीं होगी। हालांकि इस बार उनकी राशि में रुपए कब आएंगे। इसे लेकर सीएम ने साफ नहीं किया था लेकिन महिला एवं बाल विकास विभाग की एक चिट्ठी सामने आई है।

उस चिट्ठी से यह साफ हो रहा है कि इस बार भी 10 जनवरी को महिलाओं के खाते में लाडली बहना योजना की राशि आ जाएगी। चार जनवरी को महिला एवं बाल विकास आयुक्त डॉ राम राव भोंसले ने एक चिट्ठी सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी को लिखी है। इसमें कहा है कि आठ जनवरी 2024 को सुबह 10 से शाम को छह बजे तक अपने जिले के पंजीकृति लाभार्थियों की सूची के आधार पर पोर्टल में अपने लॉग इन से ई-पेमेंट के लिए स्वीकृति प्रदान करें। इसके बाद लाभार्थियों के खाते में 10 जनवरी 2024 को राशि ट्रांसफर की जाएगी।

इस चिट्ठी से यह साफ हो गया है कि मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना की राशि 10 जनवरी को फिर से लाभार्थियों के खाते में आएगी। अभी इस योजना के लाभार्थी को हर महीने सरकार 1250 रुपए देती है। पूरे प्रदेश में लाडली बहना योजना की लाभार्थी 1,25,05,947 हैं। वहीं, 10 जून से महिलाओं के खाते में इस योजना की राशि आनी शुरू हुई थी।

गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान ने भी दो दिन पहले सीहोर में कहा था कि लाडली बहना योजना बंद नहीं होगी। सारी योजनाएं चलेगी। मध्य प्रदेश में बीजेपी की ही सरकार है। इससे साफ है कि मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना बंद नहीं होने जा रही है। अभी लाभार्थियों के खाते में रुपए आएंगे। हालांकि राशि आगे और बढ़ेगी या नहीं, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : नवविवाहिता सुसाइड मामले में ससुराल वाले बरी, प्रताड़ित करने का सबूत नहीं …

CG : नवविवाहिता सुसाइड मामले में ससुराल वाले बरी, प्रताड़ित करने का सबूत नहीं …

बिलासपुर। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के एक मामले में महत्वपूर्ण…

3 minutes ago
CG : रिसोर्ट में मर्डर, जन्मदिन पार्टी के दौरान हुआ खूनी विवाद …

CG : रिसोर्ट में मर्डर, जन्मदिन पार्टी के दौरान हुआ खूनी विवाद …

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक जन्मदिन पार्टी विवाद में बदल गई। मीरा…

10 minutes ago
मानव दुर्व्‍यापारके विरुद्ध प्रभावी विवेचना, समन्वय एवं पुनर्वास को लेकर पुलिस मुख्यालय में एक दिवसीय राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित

मानव दुर्व्‍यापारके विरुद्ध प्रभावी विवेचना, समन्वय एवं पुनर्वास को लेकर पुलिस मुख्यालय में एक दिवसीय राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित

मानव दुर्व्‍यापारके विरुद्ध प्रभावी विवेचना, समन्वय एवं पुनर्वास को लेकर पुलिस मुख्यालय में एक दिवसीय…

21 minutes ago
CG : 200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, दो जिलों में प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन …

CG : 200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, दो जिलों में प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन …

रायपुर। अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम…

23 minutes ago
CG : सप्रे स्कूल परिसर में आम रास्ता और अवैध पार्किंग से बच्चे-अभिभावक परेशान …

CG : सप्रे स्कूल परिसर में आम रास्ता और अवैध पार्किंग से बच्चे-अभिभावक परेशान …

रायपुर। राजधानी के बुढ़ापारा स्थित माधवराव सप्रे उत्कृष्ठ हिन्दी-इंग्लिश स्कूल के छात्रों और उन्हें लेने…

26 minutes ago
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय प्रवास पर 4 जुलाई को आएंगे मध्यप्रदेश

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय प्रवास पर 4 जुलाई को आएंगे मध्यप्रदेश

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय प्रवास पर 4 जुलाई को आएंगे मध्यप्रदेश इंदौर…

32 minutes ago