राजनांदगांव: संंविधान ही देश का मार्गदर्शक है – गंगवानी

युवाओं ने संविधान का पाठन कर मनाया संविधान दिवस

राजनांदगांव: सविधान दिवस 26 नवंबर के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ यूथ वेलफेयर एसोसिएशन ने संविधान के प्रस्तावना, मूल अधिकार ,मूल कर्तव्य, व अन्य भाग का विस्तार से अध्ययन कर चर्चा कर सविधान दिवस मनाया ।

इस उपलक्ष पर छ.ग. यूथ वेलफेयर के प्रमुख रमेश गंगवानी ने कहा कि सविधान देश की आत्मा है संविधान निर्माण में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे थे और आज ही के दिन 26 नवंबर को संविधान को अंगीकृत किया गया था।

संविधान विशेष कानूनी सुचिता वाले लोगों के विश्वास और अखंडता का दस्तावेज है भारत का संविधान ना तो कठोर है और ना ही लचीला।
भारत के प्रत्येक नागरिक को संविधान का पाठन एवं पालन अवश्य रूप से करना चाहिए जिससे कि समस्त नागरिकों में अपने अधिकार कर्तव्य के प्रति जागरुकता आएगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओम प्रकाश यादव, विकास साहू, निर्मल साहू, अमित देवांगन, सोनू राजपूत, मोनू चंद्राकर, कमल वर्मा व आदि उपस्थित रहे।

See also  CG : माय भारत पोर्टल में पंजीयन और देश सेवा करने कलेक्टर एसपी ने युवाओं को किया प्रोत्साहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *