छत्तीसगढ़

CG : 11 लोगों से करोड़ों की ठगी, युवती समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर जिले में बड़े ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।  कंपनी में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले 3 आरोपियों को दबोचा है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 11 लोगों से 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

दरसअल, आसमा कालोनी निवासी ज्योति वाधवा ने मैग्नेटो मॉल में इंडिपेंडेंट बिजनेस ओनर के कार्यालय में संपर्क किया. कंपनी के डायरेक्टर प्रांजल पाटले, दुर्गा पटेल, अनुराग खूंटे कंपनी चला रहे हैं. जहां कंपनी में निवेश करने पर 40 से 50 प्रतिशत मुनाफा देने, मूलधन की राशि को कभी भी निकाल लेने और कंपनी में सबसे पहले 5 लोगों को जोड़ने पर मुनाफा होने का झांसा दिया. इसके लालच में आकर ज्योति समेत 11 लोगों ने कंपनी में एक करोड़ से ज्यादा रुपये निवेश किया. पहले तो उन्हें मुनाफा दिया गया, लेकिन बाद में मुनाफा देने में गोलमाल करने लगे. पीड़ितों ने जब अपने निवेश किये गए पैसे को मांगना शुरू किया तो वह घुमाने लगे। 

जिसके बाद पीड़ित ने शिकायत सिविल लाइन थाने में शिकायत की।  मामले में पुलिस ने प्रांजल, दुर्गा और अनुराग के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और मामले में पूछताछ की जा रही है।  जानकारी के मुताबिक और भी कई लोग है, जो इनके झांसे में आकर करोड़ों रूपये निवेश किये है, जिसकी जांच की जा रही है। 

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

2 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

3 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

3 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

3 hours ago