CG : ऑयल टैंकर ने साइकिल सवार को लिया चपेट में, घायल

बलौदाबाजार की तरफ से आ रही पेट्रोल-डीजल से भरी टैंकर वाहन शिवरी नारायण जाने के लिए निकली हुई थी। टैंकर लवन थाने के पास पहुंचा ही था कि सामने आ रहे एक साइकिल सवार युवक को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टैंकर ने ठोकर मार दी। जिससे युवक को गंभीर चोंट आई है। उसका इलाज रायपुर में चल रहा है। वही उक्त टैंकर ठोकर मारते ही पलट गया।

टैंकर को खड़ी करने के लिए लवन पुलिस व स्थानीय प्रशासन को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ी। टैंकर को सीधा करते वक्त वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। तब कर करीब दो घंटे जाम रहा। जानकारी के अनुसार लवन के वार्ड 14 निवासी श्याम सुन्दर सोनी (38) रोजाना की तरह जोगी सरोवर बांध नहाने के लिए जा रहा था। लवन थाने के पास पहुंचा ही था कि बलौदाबाजार तरफ से तेज रफ्तार टैंकर का चालक उसे ठोकर दिया।

See also  CG : मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान: बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *