CG : पिकअप हादसे का शिकार, 7 मवेशियों की मौत

जशपुर बगीचा थाना क्षेत्र के बूढ़ाडांड गांव में मंगलवार को मवेशी तस्करों का पिकअप वाहन पलट जाने से 7 मवेशियों की मौत हो गई. वहीं 3 मवेशी घयाल हैं. इस हादसे में 3 तस्कर भी घायल हो गए हैं.

ग्रामीणों ने इन तस्करों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है. बगीचा पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. तस्करी करने वाले आरोपी अपने वाहन में क्षमता से अधिक मवेशियों को भरकर झारखंड ले जा रहे थे. इस बीच तेज रफ्तार के कारण पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया.

See also  CG : शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश, अब ऑफलाइन छुट्टी का आवेदन नहीं होगा स्वीकार; DPI ने जारी किए निर्देश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *