CG : पास्टर को छेड़छाड़ केस में 5 साल की जेल, 2 लाख जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया

दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले पास्टर को 5 साल की जेल हो गई है। इसके साथ ही 2 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। दंतेवाड़ा के अपर सत्र न्यायाधीश शैलेष शर्मा की अदालत ने फैसला सुनाया है। बताया जा रहा है कि पास्टर का नाम हेमंत सोना (44) है, जो महासमुंद जिले का रहने वाला है। वो साल 2017 में बचेली में चर्च में सेवाएं देने आया था। इस चर्च में इलाके का एक परिवार प्रार्थना करने जाता था। परिवार के साथ पास्टर हेमंत सोना के संबंध अच्छे हो गए थे। एक-दूसरे के घर आना-जाना भी होने लगा।

एक दिन जब नाबालिग अपने घर में अकेली थी, तो पास्टर वहां पहुंचा। वो नाबालिग को यहां-वहां छूने लगा। साथ ही कुछ अश्लील तस्वीरें भी दिखाईं, फिर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। उसने नाबालिग को धमकी दी कि अगर उसने किसी को ये बात बताई, तो ठीक नहीं होगा। इसके बाद वो चला गया।

See also  CG : 28 साल पुराने शिक्षक भर्ती घोटाले में बड़ा एक्शन! 22 आरोपियों के खिलाफ 1000 पन्नों का चालान, 6 अफसर भी घिरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *