राजनांदगांव : लघु एवं सीमांत किसानों के धान की खरीदी पहले होना चाहिए – कलेक्टर


– कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में चल रही धान खरीदी की सुचारू रूप से तैयारियां
– व्यवस्थित धान खरीदी के लिए नोडल अधिकारियों
की नियुक्ति की गई
– सभी समितियों के कम्प्यूटर ऑपरेटर को धान खरीदी
के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी की तैयारियां सुचारू रूप से चल रही है। जिले के सभी 145 धान उपार्जन केन्द्रों में 1 दिसम्बर से धान खरीदी प्रारंभ हो जाएगी। आज सभी समितियों के कम्प्यूटर ऑपरेटर को धान खरीदी के संबंध में मार्कफेड के प्रोग्रामर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सभी केन्द्रों में बारदानों की आपूर्ति कर दी गई है। नये बारदाने के साथ ही पीडीएस के बारदाने भी भेज दिए गए हैं। मिलर्स प्लास्टिक बारदाना भेज रहे हैं। प्रथम दिवस से ही किसान बारदाना में धान खरीदी की जाएगी। इसके लिए कल से टोकन देना शुरू हो जाएगा। समितियों में व्यवस्थित धान खरीदी के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने अधिकारियों से कहा है कि किसानों को किसी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए। धान उपार्जन केन्द्रों में टोकन जारी किया जाए तथा लघु एवं सीमांत किसानों के धान की खरीदी पहले होना चाहिए। उन्होंने सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान की नमी की जांच के लिए आद्र्रता मापी यंत्र रखने के निर्देश दिए। किसी भी स्थिति में 17 प्रतिशत से अधिक नमी होने पर धान क्रय नहीं किया जाएगा। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में कांटा-बांट एवं अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कम्प्यूटर, प्रिंटर, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर एवं आवश्यक संसाधन होना चाहिए ताकि समस्या का तत्काल निराकरण किया जा सके। इसके लिए इंटरनेट कनेक्टीविटी एवं अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दें। नवीन धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। किसानों के धान की राशि का भुगतान डिजिटल मोड से उनके खाते में राशि का अंतरण किया जाएगा। इसके लिए उन्हें धान उपार्जन केन्द्र में कम्प्यूटर से भुगतान प्रमाण पत्र प्रदान किया जाए। उन्होंने धान खरीदी के बाद से ही धान का उठाव प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। खरीदी केन्द्र में भण्डारित समस्त धान के उठाव के लिए आवश्यक परिवहन व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कस्टम मिलिंग, सुरक्षा व्यवस्था, कोविड-19 से बचाव हेतु व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

See also  CG : कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर : खेत में काम कर रहे 3 किसानों की मौत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *