जशपुरनगर : पीएम जनमन योजना का लाभ पहुंचाने गांव-गावं शिविर आयोजित

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

शिविर में विशेष पिछड़ी जनजातियों को योजनाओं का मिल रहा सीधा  लाभ
अधिकारी, जनमन संगी घर-घर पहुंचकर दे रहे जानकारी, कर रहे लाभान्वित

जशपुरनगर 13 जनवरी 2024

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातीय क्षेत्रों में शिविर आयोजन का सिलसिला जारी है। इन शिविरों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित एवं पात्र सभी हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। शिविर में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों व जनमन संगियों  द्वारा लोगों को विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग हेतु संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को बगीचा, कुनकुरी और मनोरा क्षेत्र के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा, बिरहोर के बसाहट व पंचायत में पहुंचकर शिविर आयोजित कर आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, सिकल सेल जांच सहित विभिन्न प्रकार के समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत होकर निराकरण किया गया। ग्राम पंचायतों में पहाड़ी कोरवा, बिरहोर समुदाय के लोगों के बीच  पहुंच कर अधिकारी-कर्मचारियों ने उनसे जानकारी ली। साथ ही उन्हें जनमन योजना  की जानकारी दी गई। बताया गया कि योजना के तहत विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, वनधन केंद्र की स्थापना और आयुष्मान कार्ड बनाने जैसी सुविधाएं लोगों को दी जा रही हैं।
 गौरतलब है कि विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, वनधन केंद्र की स्थापना, आधर कार्ड,आयुष्मान कार्ड, पक्का आवास, नल जल योजना,इंटरनेट एवं मोबाईल सर्विस की उपलब्धता तथा आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास सहित महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा हैं।प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान-पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं। साथ ही इन परिवारों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है।

See also  CG : एमआरएमए पहल 2.0 के अंतर्गत हितधारक परामर्श बैठक संपन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *