कोरबा दीपका खदान में रात्रिकालीन ड्यूटी करके सुबह घर लौट रहे ग्रामीण की बाइक सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई। गंभीर चोट लगने से ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। चैतमा चौकी अंतर्गत गोपालपुर निवासी सुनील उर्फ सोनू सारथी (32) दीपका खदान में काम करता था। उसकी रात्रिकालीन ड्यूटी थी। ड्यूटी करने के बाद वह अपने बाइक सीजी- 12-एआर-1937 में घर लौट रहा था। इस दौरान दीपका-चैतमा के बीच मांगामार के पास सड़क पर ट्रेलर खड़ी थी। दूर से नजर नहीं आने की वजह से ट्रेलर के पीछे सुनील की बाइक टकरा गई। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही सुनील मौत हो गई।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने दीपका पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले मे मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। हमारे चैतमा प्रतिनिधी सीपी जायसवाल के मुताबिक एक भाई व दो बहन के परिवार में सुनील इकलौता कमाऊ पुत्र था।
बलौदाबाजार। बैंक द्वारा ग्राहक के ओवर ड्राप्ट खाते से बिना जानकारी राशि काटे जाने एवं…
रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात पानी की मेन पाइप लाइन…
कोंडागांव. फरसगांव क्षेत्र के एक किसान की मौत ने ग्रामीण अंचलों में बढ़ते मानसिक दबाव…
बिलासपुर। तारबाहर स्थित विनोद गैस एजेंसी पर घरेलू गैस सिलिंडर की फर्जी डिलीवरी दिखाकर उपभोक्ताओं…
बलौदाबाजार। जिले की शराब दुकानों में चल रहे कथित गोरखधंधे का एक चौंकाने वाला मामला…
कवर्धा। जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने बुधवार…