छत्तीसगढ़

CG : सामाजिक वानिकी को बढ़ावा देने के साथ ग्राम पंचायतों को बनाएं सशक्त : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

रायपुर केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कल देर शाम कोरबा स्थित एनटीपीसी के कावेरी भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास से संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होने जिले में मनरेगा, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, भू-अभिलेख आधुनिकीकरण,वाटरशेड, अमृत सरोवर सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह ने जिले में चार, चिरौंजी, केला, पपीता उत्पादन को प्रोत्साहित करते हुए पशुपालन को बढ़ावा देने और सामाजिक वानिकी को स्थापित करते हुए पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास करने के निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री सिंह ने शासकीय आवासों सहित इच्छुक किसानों के आवासीय परिसरों में चार-चिरौंजी के पौधें लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने आजीविका मिशन अंतर्गत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते गए पशुपालन, फलदार पौधा रोपण सहित अन्य लाभदायक गतिविधियों से जोड़ने कहा। उन्होंने महिला समूह के सदस्यों को आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा योजना से लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए।

केंद्रीय मंत्री ने पारंपरिक खेती के स्थान पर अर्न्तवर्तिय सहित अन्य फसलों को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठानो में नई आर्थिक गतिविधि संचालित करने की दिशा में प्रयास करने के संबंध में भी सुझाव दिए और एनटीपीसी तथा बालको के सहयोग से आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने मुर्गी पालन, दूध उत्पादन को बढ़ाने और स्व सहायता समूह की दीदियों को लखपति दीदी बनाने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में केंद्रीय मंत्री सिंह ने पंचायतों में आमदनी का नया विकल्प तलाशने के सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के फ्लैगशिप कार्यक्रम में स्व सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है, इसलिए उन्हें योजनाओं से जोड़ते हुए आगे बढ़ाए। केंद्रीय मंत्री ने स्व-रोजगार युक्त पंचायत, पोषणयुक्त पंचायत, स्वच्छ पंचायत, ग्रीन पंचायत, कार्बन मुक्त पंचायत की परिकल्पना को अपनाने और इसे साकार करने की दिशा में प्रयास करने के साथ नवाचार प्रयासों को प्लान बनाकर राज्य स्तर पर प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने सामाजिक वानिकीकरण को बढ़ावा देने, प्रधानमंत्री जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति को विकास से जोड़ने, वाटरशेड के माध्यम से जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के सम्बंध में भी निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर  अजीत वसंत को दिए गए निर्देशों के संबंध में होने वाली कार्यवाही की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

kgnews

Recent Posts

CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को…

49 minutes ago
पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

भोपाल तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण…

57 minutes ago
CM साय बोले- PM मोदी ने रचा नया इतिहास, लोकतांत्रिक सफर में दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

CM साय बोले- PM मोदी ने रचा नया इतिहास, लोकतांत्रिक सफर में दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

रायपुर  भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। देश की…

58 minutes ago
Bhopal Recruitment 2026: गांधी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों पर भर्ती, 25 जून तक करें आवेदन

Bhopal Recruitment 2026: गांधी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों पर भर्ती, 25 जून तक करें आवेदन

भोपाल  राजधानी के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) में सहायक प्राध्यापकों (असिस्टेंट प्रोफेसर) की भर्ती प्रक्रिया…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: गृह सचिव रमेश कुमार को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: गृह सचिव रमेश कुमार को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी

रायपुर. रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने आखिरकार सहकारिता विभाग की सबसे अहम कुर्सी पर नियुक्ति कर…

2 hours ago
MP में सरकारी नौकरियों के लिए खत्म हुआ दो बच्चों का नियम, भाजपा सरकार का बड़ा फैसला

MP में सरकारी नौकरियों के लिए खत्म हुआ दो बच्चों का नियम, भाजपा सरकार का बड़ा फैसला

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक बड़े फैसले में सरकारी सेवा नियमों से…

2 hours ago