रायपुर प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ हिस्ट्रीशीटर जियाउल उर्फ जाउल को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कालीबाडी स्थित गांधी नगर में एक व्यक्ति अपने मकान में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर रेड कार्यवाही के दौरान मकान में एक व्यक्ति उपस्थित पाया गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम जियाउल उर्फ जाउल निवासी कोतवाली रायपुर का होना बताया है। टीम के सदस्यों द्वारा मकान की तलाशी लेने पर मकान में ं निट्राजेपम नाईट्रोसन नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में उससे वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर आरोपी जियाउल उर्फ जाउल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 1510 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम नाईट्रोसन जुमला कीमती लगभग 16,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 09/2024 धारा 22(सी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी जियाउल उर्फ जाउल थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध थाना कोतवाली में मारपीट, हत्या का प्रयास, आबकारी एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट एवं बलवा साहित प्रतिबंधात्मक धाराओं के लगभग डेढ़ दर्जन अपराध पंजीबद्ध है जिसमें आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी – जियाउल उर्फ जाउल पिता मोह. हफीज उम्र 37 साल निवासी गांधी नगर कालीबाड़ी रायपुर।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *