इंदौर के पटेल मार्केट में भीषण आग: मेडिकल शॉप, क्लिनिक और रेस्त्रां जलकर खाक

इंदौर

तेजाजी नगर थाना के समीप पटेल मार्केट में शनिवार सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि रेस्त्रा सहित मेडिकल शाप और क्लिनिक जल गया। घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण किया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

टीआई देवेंद्र मरकाम के अनुसार घटना शनिवार सुबह लगभग 11 बजे की है। मेन रोड़ पर पटेल मार्केट बना हुआ है। मनदीप राठौर के रेस्त्रां(गणेश रेस्टोरेंट) से आग की शुरुआत हुई थी। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की मगर रेस्त्रां का सामान जल गया और आग तेजी से बढ़ने लगी।

धुएं का गुबार 5 किलो मीटर दूर से दिखाई देने लगा था। आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। सूचना पर पुलिस और फायरकर्मी पहुंच गए। आग ने डाॅक्टर आशीष राठौर का क्लिनिक और प्रशांत कुमार की मेडिकल शाॅप को भी चपेट में ले लिया।

पुलिस ने एहतियात के तौर पर कुछ दुकानों को खाली भी करवा दिया। करीब 2 घंटे बाद आग पर नियंत्रण कर लिया गया। फायरकर्मियों के अनुसार करीब 30 हजार लीटर पानी से आग बुझाई है। आग संभवत: शार्ट सर्किट से लगना बताई जा रही है।
तीन दिन में तीन बड़ी घटना

गर्मियों में आग की घटनाएं बढ़ रही है। बुधवार को धार रोड़ पर सूफा बैकरी में आग लगी थी। यहां गैस की टंकी में भी ब्लास्ट हो गया था। शुक्रवार तड़के खजूरी बाजार में पांचोली स्टेशनरी में आग लग गई।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : पुरस्कारों हेतु आवेदन 5 अगस्त तक …

CG : पुरस्कारों हेतु आवेदन 5 अगस्त तक …

कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय…

7 minutes ago
CG : पीएम इंटर्नशिप योजना : बीएसपी में 40 युवाओं को मिला ओरिएंटेशन व औद्योगिक प्रशिक्षण…

CG : पीएम इंटर्नशिप योजना : बीएसपी में 40 युवाओं को मिला ओरिएंटेशन व औद्योगिक प्रशिक्षण…

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास (एचआर-एल एंड डी)…

7 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी हरित समृद्धि की नई पहचान …

CG : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी हरित समृद्धि की नई पहचान …

कोरबा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में…

10 minutes ago
CG : दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर व सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी का तबादला…

CG : दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर व सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी का तबादला…

दुर्ग । गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस…

14 minutes ago
CG : सामुदायिक मध्यस्थता मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतिभागियों की प्रशिक्षण कार्यक्रम …

CG : सामुदायिक मध्यस्थता मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतिभागियों की प्रशिक्षण कार्यक्रम …

कोरबा । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के…

16 minutes ago
मुख्य सचिव विकासशील की उच्चस्तरीय बैठक, योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर हुई बड़ी समीक्षा

मुख्य सचिव विकासशील की उच्चस्तरीय बैठक, योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर हुई बड़ी समीक्षा

मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा…

16 minutes ago