युवक की गोली मारकर हत्या, पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा शव

नेगुआं
जिले के एमपी-यूपी बॉर्डर से लगे नेगुआं गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देर रात मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मृतक के परिजनों ने दो आरोपियों के नाम बताए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के खिरिया चौकी के नेगुआं गांव में शुक्रवार शाम छत्रपाल सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के चचेरे भाई प्रताप यादव ने बताया कि शाम को छत्रपाल अपनी पत्नी के साथ खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान यूपी के महरौनी निवासी ऋषि साहू और राजेश साहू बाइक पर सवार होकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी मेरी भाभी से छेड़छाड़ करने लगे। इस दौरान जब छत्रपाल ने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने बंदूक निकाल ली। हथियार देखकर मेरा भाई छत्रपाल भागने लगा तो आरोपियों ने पीठ पर गोली मार दी। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में परिजन छत्रपाल को महरौनी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद देर रात मृतक के परिजन बॉडी लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आए। पुलिस ने बताया कि आज सुबह से मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि मृतक के परिजनों ने ऋषि और राजेश साहू पर हत्या का आरोप लगाया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर रात में उनके घर और अन्य ठिकानों पर दबिश दी गई। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Youth

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

6 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

6 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

6 hours ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

6 hours ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

6 hours ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

6 hours ago