सेना ने अपना मुखिया खोया है, और देशवासियों ने वह योद्धा जिनके होने से हम सुरक्षित होने का दम्भ भरते हैं। योद्धा मरते नहीं… योद्धा अमर होते हैं ! – नीरज पाण्डेय

रायपुर- आज एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के नेतृत्व मे तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में शहीद हुये सीडीएस बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी एवं सैन्य अधिकारियों को छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा रायपुर के जयंस्तभ चौक मे श्रधांजलि अर्पित किया गया । व सभी एनएसयूआई के सदस्यों ने उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की भगवान से प्राथना की।
श्रधांजलि मे मुख्य रूप से अमित शर्मा,शान सैफी, कृष्णा सोनकर, अखतर अली,सौरभ सोनकर, अजय साहू ,स्कल्प मिश्रा, महताब हुसैन व एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

See also  लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *