आईएसबीटी के निर्माण कार्य में तेजी लायें: राज्य मंत्री गौर

भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि विद्या नगर आईएसबीटी निर्माण कार्य में तेजी लायें। आईएसबीटी विद्या नगर परियोजना मल्टीपर्पस है। इसमें बस टर्मिनल के साथ व्यावसायिक और आवासीय कॉम्पलेक्स का निर्माण भी शामिल है। राज्य मंत्री श्रीमती गौर और बीडीए चेयरमेन कृष्ण मोहन सोनी सोमवार को निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुँचे थे।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गौर ने कहा कि विद्या नगर आईएसबीटी का निर्माण पूरा करने की समय-सीमा अप्रैल-2025 है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरा किया जाये। आईएसबीटी विद्या नगर प्रोजेक्ट 5 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है। इसमें बस टर्मिनल के साथ कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स और 150 फ्लेट का आवासीय कॉम्पलेक्स भी रहेगा। बस टर्मिनल को आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाया जा रहा है। इसमें यात्रियों को ठहरने की व्यवस्था भी रहेगी। इसके साथ ही फूड जोन, पार्किंग आदि अन्य व्यवस्थाएँ भी रहेंगी। विद्या नगर आईएसबीटी टर्मिनल से नागपुर, पचमढ़ी, होशंगाबाद, बैतूल आदि रूट पर चलने वाली बसें संचालित होंगी। परियोजना की कुल लागत 236 करोड़ रुपये है। आईएसबीटी का निर्माण भोपाल विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। कार्यपालन अधिकारी भोपाल विकास प्राधिकरण संदीप केरकेट्टा ने आईएसबीटी निर्माणाधीन परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। केरकेट्टा ने भोपाल विकास प्राधिकरण द्वारा अजंता कॉम्पलेक्स पुनर्विकास परियोजना पर भी प्रस्तुतिकरण दिया।

See also  RSS में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, 34 जिलों का नए सिरे से होगा बंटवारा; कटनी बनेगा नया विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *