छत्तीसगढ़

CG : मेहुल ने तीन सौ किलोमीटर पैदल यात्रा किया पूरा

छरायपुर त्तीसगढ़ को रामजी का ननिहाल माना जाता है. रामजी के ननिहाल से मेहुल नाम का युवक उल्टे पांव पदयात्रा कर रामजी के दर्शनों के लिए निकला है. डोंगरगढ़ के रहने वाले मेहुल का मानना है कि लोग पूरी जिंदगी चलते सीधे हैं और काम उल्टे करते हैं. लिहाजा वो समाज को संदेश देना चाहता है कि जिंदगी में इंसान को सीधे काम करने चाहिए. मेहुल को पहले उम्मीद थी कि वो 22 जनवरी तक अयोध्या पहुंच जाएंगे. रास्ते में आ रही दिक्कतों की वजह से अब उनको ज्यादा वक्त लगने की उम्मीद है. मेहुल जहां उल्टे पांव पैदल चल रहा है वहीं उसकी मां ई रिक्शा से अयोध्या तक का सफर तय करने वाली हैं. मां और बेटा दोनों एक साथ सफर पर निकले हैं.

यात्रा के दौरान मेहुल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी मुलाकात की. सीएम साय ने मेहुल को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विर्विघ्न रुप से अयोध्या जाकर पूरी हो जाएगी. सीएम से मुलाकात के बाद मेहुल बिलासपुर के रास्ते आगे की ओर बढ़ चले हैं. मेहुल जहां कहीं से भी गुजरते हैं लोग उनके स्वागत में खड़े हो जाते हैं. मेहुल कहते हैं कि जो प्रेम और सम्मान रास्ते में लोगों से मिल रहा है उससे उनकी यात्रा का कष्ट दूर हो जा रहा है.

मेहुल की इच्छा है कि रामजी के दर्शनों के बाद वो मां को 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराकर चार धामों के भी दर्शन कराएं. मेहुल कहते हैं कि अभी तक वो तीन सौ किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं. गांव शहर और जंगल के रास्ते में सफर करने के दौरान सावधानी रखनी पड़ती है. मेहुल के मुताबिक जिस दिन रामजी चाहेंगे उस दिन वो अयोध्या पहुंच जाएंगे. राम मंदिर के निर्माण से मेहुल और उनकी मां दोनों काफी खुश हैं. उनका कहना कि रामजी के आशीर्वाद से देश और पूरा छत्तीसगढ़ समृद्ध होगा.

kgnews

Recent Posts

CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और आवंटितियों के…

20 minutes ago
राजनांदगांव में पीलिया-डायरिया का प्रकोप, गंदे पानी की शिकायत पर निगम ने लिए सैंपल

राजनांदगांव में पीलिया-डायरिया का प्रकोप, गंदे पानी की शिकायत पर निगम ने लिए सैंपल

राजनांदगांव. शहर में इन दिनों टंकी से गंदे पानी की सप्लाई होने के चलते बसंतपुर…

21 minutes ago
मोहला : होटल के रसोई में कर्मचारी की मिली लाश …

मोहला : होटल के रसोई में कर्मचारी की मिली लाश …

मोहला। फौवारा चौक स्थित जलपान होटल में एक कर्मचारी की लाश मिली है. मृतक का…

24 minutes ago
CG : मजदूर नहीं लौटा घर, आंगनबाड़ी में मिली लाश …

CG : मजदूर नहीं लौटा घर, आंगनबाड़ी में मिली लाश …

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम हरफतराई में उस समय सनसनी फैल गई,…

29 minutes ago
मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’ महिलाओं…

33 minutes ago
CG : उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर व अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण का लिया जायजा …

CG : उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर व अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण का लिया जायजा …

उत्तर बस्तर कांकेर । उप मुख्यमंत्री एवं जिला के प्रभारी मंत्री श्री साव ने कांकेर…

41 minutes ago