छत्तीसगढ़

CG : उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर व अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण का लिया जायजा …

उत्तर बस्तर कांकेर । उप मुख्यमंत्री एवं जिला के प्रभारी मंत्री श्री साव ने कांकेर प्रवास के दौरान विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। श्री साव ने नगर के घड़ी चौक के समीप निर्माणाधीन नालंदा परिसर का स्थल निरीक्षण किया तथा मौके पर किए गए कार्यों की गुणवत्ता परखी। साथ ही संबंधित कार्य एजेंसी व मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि अक्टूबर 2026 तक हर हाल में निर्माण कार्य पूर्ण करें। उन्होंने नगर पालिका के सीएमओ से कहा कि अगली बार प्रवास के दौरान शहर की किसी भी गली का औचक निरीक्षण किया जाएगा तथा किसी प्रकार की गंदगी या अस्वच्छता पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। श्री साव ने यह भी निर्देशित किया कि जिला मुख्यालय की गरिमा के अनुरूप कांकेर शहर में स्वच्छता एवं सुंदरता परिलक्षित होनी चाहिए। इस अवसर पर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत के सीईओ हरेश मण्डावी, नगर पालिका कांकेर के अध्यक्ष अरूण कौशिक सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद और नगरवासी उपस्थित थे।

इसके पश्चात उन्होंने अमोड़ा-नरहरपुर मार्ग चौड़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण की धीमी गति को लेकर नाराजगी जाहिर की तथा कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग और संबंधित निर्माण एजेंसी के ठेकेदार को जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त मानव संसाधन व मशीन उपकरण लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया कि उक्त 16 किलीमीटर लंबी सड़क के निर्माण की पूर्णता अवधि फरवरी 2027 को निर्धारित है तथा वर्तमान में पुलियों का निर्माण किया जा रहा है। इस पर श्री साव ने कहा कि बारिश प्रारंभ होते ही निर्माण कार्य रूक जाएगा, अतः इससे पहले यथासंभव संसाधन जुटाकर हर हाल में कार्य प्रारंभ करें। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

साइबर सुरक्षा एवं एआई-एमएल के क्षेत्र में युवाओं का हुआ कौशल संवर्धन

साइबर सुरक्षा एवं एआई-एमएल के क्षेत्र में युवाओं का हुआ कौशल संवर्धन

भोपाल  मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीएसईडीसी) द्वारा उद्योग साझेदार एवं एसएसआरजीएसपी के सहयोग से…

16 minutes ago
मुख्यमंत्री ख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री ख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज सक्ती जिले के जैजैपुर…

26 minutes ago
बरगद की छांव में सजी मुख्यमंत्री की चौपाल : सक्ती जिले के ग्राम ठठारी में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

बरगद की छांव में सजी मुख्यमंत्री की चौपाल : सक्ती जिले के ग्राम ठठारी में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

रायपुर  सुशासन तिहार के अंतर्गत सक्ती जिले के ग्राम ठठारी के प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री …

35 minutes ago
बारिश से पहले निगम की बड़ी कार्रवाई, 3814 जर्जर मकानों को जारी किया अंतिम नोटिस

बारिश से पहले निगम की बड़ी कार्रवाई, 3814 जर्जर मकानों को जारी किया अंतिम नोटिस

भिलाई नगर. मानसून 15 जून से दस्तक देने वाला है और शहर के गरीबों के…

1 hour ago
U-18 एशिया कप में भारत बना चैंपियन, एमपी हॉकी अकादमी के छह खिलाड़ियों ने दिलाया स्वर्ण

U-18 एशिया कप में भारत बना चैंपियन, एमपी हॉकी अकादमी के छह खिलाड़ियों ने दिलाया स्वर्ण

भोपाल  जापान के काकामिगाहारा शहर में आयोजित पुरुष U-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी…

1 hour ago